Monday, October 26th, 2026

आज लगाया पौधा सहकारिता वृक्ष के रूप में विकसित होगा : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर स्मार्ट पार्क में फाइकस का पौधा लगाया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर लगाया गया यह पौधा 'सहकारिता वृक्ष'के रूप में विकसित होगा। सहकारिता आंदोलन संपूर्ण प्रदेश में फले-फूले राज्य शासन इस दिशा में निरंतर सक्रिय है।

फाइकस का घर की बगिया और उद्यानों की साज-सज्जा में विशेष महत्व है। इस पौधे में हवा को साफ करने की क्षमता होती है, यह घर को ठंडा बनाए रखता है। फाइकस ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा छोड़ता है। सदाबहार पौधा होने से इसकी उम्र भी लंबी होती है।

 

#आज लगाया

Source : Agency

पाठको की राय