स्टेज पर एंट्री करते ही टूटा झूले का रस्सी, गिरे दुल्हा-दुल्हन
रायपुर
एक शादी समारोह में दूल्हा और दूल्हन के बैठने के लिए गोल रिंग की तरह बने झूले का निर्माण किया गया था, लेकिन झूल को यह मंजूर नहीं हुआ और जैसे ही क्रेन की मदद से स्टेज पर दूल्हा और दूल्हन ने एंट्री की रस्सी टूट हुआ और दोनों नीचे गिर गए। गनीमत यह रही कि दोनों को मामूली चोट आई। इस हादसे के बाद ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती मान ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे। दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई, सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। हालांकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि हादसा हुआ है। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वाय किया। हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे।

पाठको की राय