स्वर्णिम संस्कृति की रचना में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहस्त्रबाहु नगर होशंगाबाद रोड स्थित ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र में संस्कृति की संरक्षक नारी विषय पर संगोष्ठी का सफल आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी यशस्वी, कुमारी श्री के भक्तिमय नृत्य से हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र की प्रमुख डॉ. रीना ने कहा कि नारी शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है। नारी ही विश्व निर्माता है। सृष्टि की निर्माता भी नारी है। नारी ही अच्छे संस्कारों की निर्माता है।
एक श्रेष्ठ समाज को बनाने की निर्माता भी नारी है। कार्यक्रम की विशेष अतिथि के समाजसेवी अपना घर आश्रम की संचालक श्रीमती माधुरी मिश्रा , बाल विकास संरक्षण आयोग की प्रतिनिधि डाक्टर निशा श्रीवास्तव , बरकतउल्ला विश्व विद्यालय की विभाग अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव , शासकीय चिकित्सालय मिसरोद से डॉ. कामायनी मिश्रा , समाजसेवी श्रीमती शशि बुधौलिया , समाज सेवी, कवियत्री श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव , वास्तुकार श्रीमती रेशमा गंगवानी , केन्द्रीय विद्यालय की प्राध्यापक श्रीमती रागिनी ने प्रभावी वक्तव्य के माध्यम से मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया ।
इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का तिलक, पट्टे, पगड़ी एवं बैज के द्वारा अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक और महिलाएं भी उपस्थित थी । कार्यक्रम में रावेंद्र भाई ने विषय के बारे में मुख्य वक्तव्य दिया । इस अवसर पर सतीश भाई ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान का संक्षिप्त परिचय देकर उपस्थित भाई बहनों को संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में बीके राम भाई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार राहुल ने किया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व देश की ओजस्वी वक्ता बी के शिवानी ने ब्लेसिंग हाऊस का उद्घाटन भव्य समारोह में किया था । ब्लेसिंग हाऊस में प्रतिदिन राजयोग के बारे में भी बताया जाता है जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में अधिक सुख , शांति का अनुभव कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों की ओर से इसके लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।धर्मप्रेमी नागरिक, महिलाएं इसमें शामिल होकर अपने जीवन को अधिक बेहतर बना सकते हैं।

पाठको की राय