Tuesday, October 20th, 2026

समाचारों को प्रभावी बनाने में डेटा की भूमिका महत्वपूर्ण

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल

गूगल न्यूज इनिशिएटिव के प्रमुख  सहयोगी डेटा लीड्स की ओर से समाचारों में डेटा के उपयोग को लेकर मीडिया वर्कशाप का आयोजन किया गया।
जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के कैम्पस में हो रही इस वर्कशाप में पत्रकारिता के  125  से अधिक  विधार्थीयों के साथ ही मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों आए वरिष्ठ पत्रकार भी  शामिल हुए।
मीडिया कार्यशाला  का शुभारंभ  जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के  डीन प्रोफेसर दिवाकर शुक्ला के स्वागत भाषण से हुआ।
 इसके बाद  उप कुलपति   डा. संदीप शास्त्री के अपने संबोधन में कहा कि इस समय डेटा की भूमिका समाज के हर क्षेत्र में बढ़ गई है।  इस अवसर पर  माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डा. शशिकला ,   डेटा लीड्स की ओर से  डेटा जर्नलिज्म ट्रेनर  अनुष्का डालमियां और तारिक हशमत ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने  समाचारों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए डेटा के उपयोग पर जोर दिया । वक्ताओं ने बताया कि डेटा को उपयोग करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता को देखा जाना चाहिए।
पत्रकार अपनी खबरों के लिए कहां से डेटा ले सकते हैं ?
इसके बारे में भी  विस्तार से बताया गया।
उल्लेखनीय है कि डेटा लीड्स के संस्थापक सैय्यद नजाकत और उपाध्यक्ष सुरभि पंडित  नांगिया के निर्देश अनुसार भारत के 20  राज्यों के महानगरों में अलग अलग भाषाओं में पत्रकारों और पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए मीडिया वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डेटा का उपयोग करके अपनी खबरों को अधिक विश्वसनीय और असरदार कैसे बनाया जाए ? यह जानकारी  विषय विशेषज्ञ दे रहे हैं।
भोपाल में आयोजित मीडिया वर्कशाप को सफल बनाने में  डेटा लीड्स के  समरजीत  भंडराल , आशीष अरोरा, ज्योति सिंह राठौर ने  उल्लेखनीय सहयोग किया।
इस मीडिया वर्कशाप का आयोजन सेंटर फार डेटा एंड न्यू मीडिया ने किया है। यह सेंटर  डेटा लीड्स और जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय