Wednesday, October 21st, 2026

तालाब में तब्दील हुई वार्ड क्रमांक 1 की सड़क राहगीरो व छात्र छात्राओं को होती है दिक्कत

अमरपाटन
वैसे तो सड़कों में पानी भर जाना आम बात है। लेकिन उसी सड़क में जब राहगीर का निकलना मुश्किल हो जाए तो ऐसी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। यही हालात हैं मध्य प्रदेश राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र अमरपाटन के वार्ड क्रमांक 1 का  जहां की सड़कें पानी भर जाने के कारण तालाब की तरह दिखने लगी। लेकिन नगर परिषद के प्रशासनिक अमले को अवगत कराने के बावजूद नालियों को साफ करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।

राहगीर आए दिन सड़कों के गड्ढों पर गिरते हुए निकलते हैं। यहां तक कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे पानी में घुसकर सड़क पार करते हुए विद्यालय की ओर जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के दो पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष इस वार्ड के पार्षद रह चुके हैं। लेकिन पिछले 10 वर्षों से इस वार्ड में नाली सड़क की समस्याएं दूर नहीं कर सके। आखिरकार अमरपाटन में फैले इस भ्रष्टाचार को किस मकसद फैलाया जा रहा है यकि फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय