Monday, October 19th, 2026

'इतनी गंदी रोड है कि मेहमान भी नहीं आ सकते', कश्‍मीर में रिपोर्टर बनी बच्‍ची ने दिखाई बदहाली

श्रीनगर
यहां की छोटी सी एक बच्‍ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह बच्‍ची किसी मीडिया वाले की तरह अपने इलाके की सड़कों की बदहाली दिखा रही है। गुलाबी जैकेट पहने बच्‍ची वीडियो में शिकायत करते हुए कह रही है कि खराब सड़कों की वजह से मेहमान उसके घर नहीं आ सकते। गुहार लगाती यह बच्‍ची अब सोशल मीडिया पर छा गई है और लोग बहुत प्रशंसा कर रहे हैं।

 'इतनी गंदी रोड है की मेहमान भी नहीं आ सकते'
'इतनी गंदी रोड है की मेहमान भी नहीं आ सकते' यह बच्‍ची कश्मीर के किस इलाके में थी, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई। मगर आप देख सकते हैं कि वह गुलाबी जैकेट पहने है और एक छोटा सा माइक उसके हाथ में है..वह अपने यहां की गलियों और सड़कों की खराब स्थिति दिखाने के लिए मानो रिपोर्टर बन गई, अब उसके कवरेज ने इंटरनेट पर एक तूफान खड़ा कर दिया है, लोगों ने उसके कवरेज के लिए उसकी तारीफ की है। हालांकि, बच्‍ची का नाम और वह जगह जहां वह वीडियो शूट कर रही थी, की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

मोबाइल फोन पर शूट किया गया 2.08 मिनट का वीडियो मोबाइल फोन पर शूट किया गया 2.08 मिनट का वीडियो बच्‍ची ने अपने कैमरा पर्सन, जिसे वह "माँ" के रूप में देखती को हालत दिखा रही है। आप लगभग 2 मिनट के वीडियो में उसे कहते हुए सुन सकते हैं कि, "इतनी गंदी रोड है की मेहमान भी नहीं आ सकता (सड़क इतनी खराब है कि मेहमान भी नहीं आ सकते)," बच्‍ची ने अपने कैमरा पर्सन, जो कि उसकी "माँ" होगी, को दिखाते हुए इशारा किया। लोग सड़कों पर कचरा फेंक रहे, इससे गंदगी बढ़ी लोग सड़कों पर कचरा फेंक रहे, इससे गंदगी बढ़ी इन दिनों कश्मीर घाटी में हाल ही में भारी हिमपात और बारिश हुई है।

बच्‍ची ने इस बारे में यह बताते हुए कि कैसे कीचड़ और बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया है, देखकर वाकई चिंता होती है। वो बच्‍ची एक मोबाइल फोन पर शूट किए गए 2.08 मिनट के वीडियो में गड्ढों को दिखाते हुए सड़क पर चली गई। बच्‍ची ने दिखाया कि कैसे लोग सड़कों पर कचरा फेंक रहे थे और चिल्ला रहे थे "कितना गंध हो गया है (इससे हमारा पड़ोस गंदा हो गया है)"। बोली- लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें बोली- लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें उत्साही बच्‍ची ने अपने आपको लोगों से "लाइक, शेयर और सब्सक्राइब" करने के लिए भी कहा और अगले वीडियो में फिर से मिलने का वादा किया। उसके इस वीडियो को बहुत से ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है और इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है जब घाटी के किसी बच्ची ने वीडियो संदेशों के जरिए अधिकारियों से अपील की है।

 

#इतनी गंदी रोड

Source : Agency

पाठको की राय