Wednesday, October 21st, 2026

23 नवम्बर को होगी किशोर न्याय समिति की समीक्षा बैठक

भोपाल
प्रदेश में बाल संरक्षण बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा के लिए लागू विभिन्न अधिनियम /नियमों एवं बालकों को प्रदाय की जा रही विभिन्न सेवाओं के क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय किशोर न्याय समिति का गठन किया गया है। शनिवार 23 नवम्बर 2024 को  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री आनन्द पाठक की अध्यक्षता में किशोर न्याय समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश में बाल संरक्षण के लिए तैयार वर्ष 2023-27 की वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में किशोर न्याय समिति के सदस्य एवं उच्च न्यायालय ग्वालियर एवं  जबलपुर के न्यायाधीश श्री जी एस अहलूवालिया तथा श्रीमति अनुराधा शुक्ला के अतिरिक्त बाल संरक्षण के मुद्दों पर कार्य करने वाली शासन के विभिन्न विभागों तथा महिला एवं बाल विकास, गृह, स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय, श्रम, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति ,पंचायत ग्रामीण विकास सहित 16 विभागों के प्रमुख सचिव तथा जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

#Juvenile Justice Committee

Source : Agency

पाठको की राय