Tuesday, October 20th, 2026

रेस्क्यू टीम ने सफलता पूर्वक रहवासी इलाके में घुसे भालू को पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल मे छोड़ा

छतरपुर
बमीठा रहवासी इलाके में घुसा भालू सुबह लोगों ने भालू को  बमीठा राजकुमार मेडिकल के पीछे देखा गया था बगल में लगे सी सी टी कैमरा में भालू को देख पुष्टि की गई लोगो ने बमीठा थाना प्रभारी संदीप दीक्षित को सूचना दी इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना को सूचना दी पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया बमीठा थाना प्रभारी संदीप दीक्षित के साथ जे पी मिश्रा रेंज ऑफिसर छतरपुर के नेतृत्व में रेस्कयू चला एक घंटा के बाद भालू को सुरक्षित पिंजरा में बंद करके भालू को पन्ना नेशनल पार्क के जंगल मे छोडा गया.

 भालू क्षत्रिय वन विभाग छतरपुर के क्षेत्र में घुसा था बमीठा थाना प्रभारी संदीप दीक्षित के साथ पुलिस बल एवं वन विभाग  रेन्ज ऑफिसर जे पी मिश्रा की टीम में राम नरेश पाण्डे, पवन शर्मा, ब्रजेश निरंजन, सलिल रावत, गजेंद्र तिवारी ने सफलता पूर्वक रेस्कयू किया।

 

#रेस्क्यू टीम

Source : Agency

पाठको की राय