Friday, October 23rd, 2026

80 वर्ष की महिला का तत्काल कराया गया आधार कार्ड का पंजीयन,जन समाधान चौपाल शिविर में पहुची थी महिला, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया त्वरित निराकरण

सरगुजा
जन समाधान चौपाल से गांव गांव में लोगों की समस्या दूर करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी समस्या समय पर उनके घर के आस-पास ही निराकरण हो सके और अब इसका फायदा इससे देखा जा सकता है कि एक 80 वर्ष की महिला जो चलने फिरने में असमर्थ थी जो दूर जाकर अपना आधार कार्ड नहीं बनवा पा रही थी उसने जन समाधान चौपाल में पहुंचकर कलेक्टर के सामने अर्जी लगई कि उसका आधार कार्ड नहीं बना है,जिसका तत्काल निराकरण करते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने ई सेवा केन्द्र प्रबंधक वैभव सिंह को तत्काल निर्देशित किया जिसके तुरंत बाद 80 वर्षीय महिला का आधार कार्ड का पंजीयन हो चुका है और 1 सप्ताह के अंदर उनको उनका आधार कार्ड उनके घर के पते पर पहुंचा दिया जाएगा

दरअसल सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा  जन समाधान चौपाल के औचक निरीक्षण पर निकले थे जिसके तहत वह आज सीतापुर के ग्राम पंचायत पेटला में पहुंचे थे वहां जब वह पहुंचे तो उनकी मुलाकात एक 80 वर्षीय महिला से हुई जो अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए वहां उपस्थित हुई थी महिला सुन्नी बाई उम्र 80 वर्ष ग्राम रजौटी की है जो अपनी वृद्धावस्था के कारण दूर जाकर आधार कार्ड नहीं बनवा पा रही थी लेकिन जैसे ही उसे जन समाधान चौपाल का पता चला की चौपाल उनके गांव के पास ही लगा है तो महिला अपना आधार कार्ड बनवाने पहुंची इसी वक्त वहां पर सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा जो औचक निरीक्षण पर वहां पहुंचे थे और उन्होंने बुजुर्ग महिला को देखकर उनसे बात की महिला ने बताया कि वह अपनी वृद्धावस्था के कारण दूर जाकर आधार कार्ड नहीं बनवा पा रही हैं जिसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल महिला का आधार कार्ड का पंजीयन किया गया जो कि कुछ ही दिनों में उनके पते पर उनको पहुंचा दिया जाएगा यह सुनते खुशी से प्रफुल्लित हो गई और उसने सरगुजा कलेक्टर को जी भर कर आशीर्वाद भी दिया साथ ही सरकार की तारीफ करने से भी नहीं चुकी और कलेक्टर का आभार भी व्यक्त किया

 

#The registration

Source : Agency

पाठको की राय