Thursday, October 22nd, 2026

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अप्रतिम सफलता के पीछे टीम में बाहरी दखल नहीं होना भी कामयाबी का राज : ड्वेन ब्रावो

चेन्नई
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अप्रतिम सफलता के पीछे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी या खिलाड़ियों में झलकता इत्मीनान ही नहीं है बल्कि गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो का कहना है कि टीम में बाहरी दखल नहीं होना भी लगातार मिल रही कामयाबी का राज है।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे कामयाब टीम है और इसने पांच बार खिताब जीतने के अलावा सबसे ज्यादा बार प्लेआफ में जगह बनाई है। ब्रावो ने कहा, ‘टीम में कोई बाहरी दखल या मालिकों की ओर से दबाव नहीं है। वे खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं। यही इस टीम की खूबसूरती है।'

आईपीएल से पहले टीम संयोजन के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अच्छी टीम है। हम वहीं से शुरूआत करेंगे जहां पिछले सत्र में छोड़ा था। हमने युवा गेंदबाजी आक्रमण के साथ पिछली बार बेहतरीन प्रदर्शन किया।' यहां अविरा डायमंड्स के स्टोर लांच के मौके पर उन्होंने कहा, ‘इस बार हमारे पास शार्दुल ठाकुर है जो बोनस होगा। मुस्ताफिजूर रहमान भी काफी अनुभवी है जबकि मथीषा मथिराना भी उपयोगी गेंदबाज है।'

 

#ड्वेन ब्रावो

Source : Agency

पाठको की राय