Friday, October 23rd, 2026

बारिश थमी, पर अभी भी बांगो बांध का एक गेट खुला

कोरबा
पिछले दो दिनो में वैसे तो कोरबा जिले में बारिश कुछ कम हुई है परंतु पड़ोसी जिलों विशेषकर कोरिया और हसदेव नदी के केचमेंट एरिया में रूक रुक कर बारिश के कारण बांगो बांध में पानी अभी भी भर रहा है। मिनिमाता बांगो बांध का एक गेट इसी कारण अभी भी खुला है। इस गेट से 06 हजार 140 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। अभी बांध का जल स्तर 359.40 मीटर पर स्थिर है। बांध का अधिकतम जल स्तर बिंदु 359.66 मीटर निर्धारित है। बांगो बांध परियोजना के कार्यपालन अभियंता श्री केशव कुमार ने बताया कि कोरिया में रुक रूक कर हो रही बारिश से तान नदी से लगातार पानी बांध के केचमेंट एरिया में आ रहा है। इस पानी के बांध में आने से जल स्तर को बनाए रखने के लिए अभी भी बांध का गेट नम्बर 6 एक मीटर खुला हुआ है। श्री कुमार ने बताया कि इस गेट से नदी में 06 हजार 140 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है साथ ही जल विधुत संयंत्र को भी नौ हजार क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इस तरह बांगो बांध से कुल 15 हजार 140 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। श्री कुमार ने बताया की पानी छोड?े से पहले ही नीचे के प्रभावित गाँवों और बसाहटो में मुनादी कराकर लोगों को अपना सामान आदि हटा लेने और सुरक्षित जगह पर जाने की सूचना दे दी गई थी। पानी छोड?े के कारण अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 

#Dam opened

Source : Agency

पाठको की राय