Saturday, October 24th, 2026

मतदाता सूची में नाम जोडने अर्हता तिथि निर्धारित एवं मतदाताओं का आधार नंबर लिंक होगा

रायपुर
भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01जनवरी 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं मतदाताओं का आधार नंबर संकलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में सभी महाविद्यालयों में नियुक्त प्रोफेसर नोडल अधिकारी एवं कैंपस एंबेस्डर के साथ ही एनजीओ की एक बैठक हुई।

बैठक में शामिल सभी प्रोफेसर नोडल अधिकारियों, केंपस एंबेस्डर एवं एनजीओ को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तिथियों एवं आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु घोषित 4 अर्हता तिथियों क्रमश: 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।कोई मतदाता न छूटे के ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी युवा छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु पहल करने एवं स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों का मतदाता सूची में दर्ज नाम को आधार नंबर से लिंक करने हेतु प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में बी.सी. साहू, अपर कलेक्टर रायपुर एवं  यू एस अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय