Tuesday, October 20th, 2026

बरसात के कारण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्नोत्सव का कार्यक्रम प्रभावित न हो - कलेक्टर

मुरैना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्नोत्सव का कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ मुरैना जिले में भी 7 अगस्त को एक साथ प्रारंभ होगा। इस दिन प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप कोरोना काल में हर नागरिकों को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 कि.ग्रा. प्रति हितग्राही माह मई से नवम्बर 2021 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कराना है। 7 अगस्त को अन्नोत्सव के तहत योजना के प्रति और जागरूक बनाने हेतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये जिले की 484 दुकानों पर कुल उपभोक्ताओं में से मात्र 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन बेग में उपलब्ध कराया जायेगा। यह निर्देश कलेक्टरबी. कार्तिकेयन ने सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान समस्त जिलाधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारीरोशन कुमार सिंह, डीएफओनिक्कम, अपर कलेक्टरनरोत्तम भार्गव, संयुक्त कलेक्टरसंजीव कुमार जैन,एलके पाण्डे, जौरा एसडीएमसुरेश बराहदिया, समस्त जिलाधिकारी, जनपद सीईओ एवं गूगल मीट से जु़ड़े समस्त सीएमओ और बीएमओ उपस्थित थे।  
    
कलेक्टरबी.कार्तिकेयन ने कहा कि जिले में 7 अगस्त 2021 को जिले की 484 दुकानों पर खाद्यान्न बेग में वितरण होगा। प्रत्येक दुकानों पर कुल उपभोक्ताओं में से 25 प्रतिशत के मान से प्रथम चरण में बेग में अन्न वितरण किया जा रहा है। इसके लिये दुकानदारों को जितने बेग प्राप्त हुये है, उन्हें पहले से ही अनाज से भरकर रख लें। कलेक्टर ने बताया कि 484 दुकानों के लिये एक-एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिस दुकान से खाद्यान्न वितरण होना है, उस दुकान की रंगाई-पुताई 4 अगस्त तक पूर्ण हो जाये और राशन भी पहुंच जाये। इस प्रकार की जानकारी अपर कलेक्टर को देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि अन्नोत्सव के समय प्रधानमंत्री मुरैना जिले के एक व्यक्ति से संवाद करेंगे। इसलिये प्रत्येक दुकान पर एक वाटरप्रूफ टेंट, स्टेज, कुर्सी, माइक, एलईडी टीव्ही लगवाने का प्रबंध किया जाये। जिससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन उनको सुनाया जाये।  
    
कलेक्टर ने कहा कि 10.30 से 11 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम, अपरान्ह 11 बजे से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऑनलाइन से जुड़ना, 11 बजे से 11.5 तक मुख्यमंत्री का स्वागत उद्बोधन, 11.5 से 11.8 तक लघु फिल्म का प्रदर्शन, 11.8 से 11.20 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा हितग्राहियों से सीधा संवाद होगा। 11.20 से प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा।

इसके बाद स्थानीय स्तर से उस दुकान पर मुख्य अतिथि द्वारा राशन बेग में लेकर उपभोक्ताओं को वितरण किया जायेगा। वितरण के फोटोग्राफ्स, सक्सेस स्टोरी सोशल मीडिया पर अपडेट की जाना है। इसके लिये समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, समस्त सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि जिले में किसी भी दुकान से इस प्रकार की सूचना नहीं मिले कि उस दुकान पर खाद्यान्न वितरण नहीं हो रहा है। इस प्रकार की सूचना मिलने पर उस दुकान के डीलर को छोड़कर नोडल एवं संबंधित सीएमओ तथा जनपद सीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाही होगी।               
    
कलेक्टर ने कहा कि अन्नोत्सव का कार्यक्रम 7 अगस्त को होगा। इसके लिये अन्य राज्यों से मंत्री भी 6 अगस्त को भोपाल पहुंच रहें है। इसके बाद प्रदेश के किसी भी जिले में पहुंचकर अन्नोत्सव कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। इसलिये व्यवस्थायें बेहतर होनी चाहिये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश स्तर पर प्रभारी सचिव प्रत्येक जिले के लिये नियुक्त किये गये है। जिसमें मुरैना जिले के लिये एमपी हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नरभरत यादव को नियुक्त किया है। वे भी मुरैना के अन्नोत्सव कार्यक्रम में किसी भी दुकान पर उपस्थित होकर जायजा लेने पहुंचेंगे। इसलिये संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुये कार्य को प्राथमिकता दें। कलेक्टर ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिले में अधिकारियों को कार्य का पालन कराना है, आदेश-निर्देश देने का कार्य नहीं है, इसके लिये नगरीय क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिये हॉर्डिंग्स बेनर आदि लगवाने के प्रबंध मुख्य नगर पालिका अधिकारी करेंगे। प्र्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कंट्रॉल रूम बनाया जाये, जिसका दूरभाष नंबर समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाये।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय