Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री से प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म के निमार्ता नायक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म कहि देबे संदेश के निमार्ता मनु नायक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पहली बार फिल्म कहि देबे संदेश का निर्माण का हम सभी छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने इसमें फिल्म के निमार्ता मनु नायक के लगन, उत्साह और योगदान की सराहना भी की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म कहि देबे संदेश का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस अवसर पर निमार्ता नायक के साथ सलिल नायक तथा मनीष बघेल भी उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय