Tuesday, October 20th, 2026

80% बढ़ सकता है इस स्टॉक का भाव! तीसरी तिमाही में कंपनी ने किया है धांसू प्रदर्शन

 नई दिल्ली

शेयर बाजार में कंपनियों के बैलेंश शीट के आधार पर ब्रोकरेज हाउस अपना टारगेट प्राइस सेट करते रहते हैं। कोविड-19 समाप्त का असल कम होने के बाद एक बार फिट होटल इंडस्ट्री बूम पर है। जिसका साफ असर कंपनियों के बहिखातों पर भी दिखाई दे रहा है। होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी लेमट ट्री होटल (Lemon Tree Hotels) के शेयरों को लेकर घरेलू ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का भरोसा बरकरार है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी कंपनी के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी के शेयर आने वाले समय में 132 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। यानी मौजूदा शेयर प्राइस से कीमतों में 80 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है। लेमन ट्री होटल्स के एक शेयर का भाव शुक्रवार को क्लोजिंग के समय 73.75 रुपये था। बता दें, ब्रोकरेज हाउस ने इससे पहले लेमन ट्री होटल्स का टारगेट प्राइस 125 रुपये सेट किया था।
 
दिसंबर तिमाही में कंपनी ने किया है धांसू प्रदर्शन

लेमन ट्री होटल्स के लिए दिसंबर तिमाही खुशियों से भरा रहा है। कंपनी ने इस दौरान अबतक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो इस दौरान 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछला 6 महीना निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान स्टॉक का भाव 10 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया है।

 

 

#शेयर बाजार

Source : Agency

पाठको की राय