Saturday, October 24th, 2026

चंबल आईजी, खरगौन SP का पद खाली, पदस्थ करने का एक पैनल शासन के पास

भोपाल
खरगौन जिले में आदिवासी युवक की मौत के मामले में हटाए गए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान की जगह पर सात दिन बाद भी नये एसपी को यहां पर पदस्थ नहीं किया जा सका है। वहीं चंबल आईजी का पद भी कई महीनों से खाली है। इस पद का प्रभार रेंज के डीआईजी सचिन अतुलकर के पास है।

आदिवासी युवक बिसन की मौत के मामले में शैलेंद्र सिंह चौहान को जिले से हटाया गया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने तीन आईपीएस अफसरों के नाम इस जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ करने का एक पैनल शासन को भेजा था। इसी दौरान कुछ अन्य अफसर भी एसपी बनने के लिए सक्रिय हो गए, लिहाजा सात दिन बाद भी गृह विभाग यहां पर नये पुलिस अधीक्षक को पदस्थ नहीं कर सका है। ऐसा भी माना जा रहा है कि खंडवा लोकसभा उपचुनाव में खरगौन जिले के विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं, ऐसे में सरकार यहां पर इस दृष्टि से भी मंथन कर पुलिस अधीक्षक को पदस्थ करना चाहती है।

हालांकि अब जल्द ही यहां पर पुलिस अधीक्षक को पदस्थ किया जाने वाला है। बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसपी रेंक के कई अफसर एसपी बनने के लिए सक्रिय हैं। इधर चंबल रेंज में भी आईजी का पद कई महीनों से खाली है। आईजी मनोज शर्मा के रिटायर होने के बाद से यहां पर आईजी पदस्थ नहीं किया गया है। इसके चलते डीआईजी सचिन अतुलकर के पास आईजी का प्रभार भी है। आईजी चंबल का आदेश जल्द होने में फिलहाल संशय बना हुआ है, जबकि खरगौन के नए एसपी का आदेश जल्द हो सकता है।

 

#Chambal IG#Khargone SP

Source : Agency

पाठको की राय