होटल में महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, सिपाही पत्नी ने पकड़ा और कर दी धुनाई
मैनपुरी
पति की बेवफाई से क्षुब्ध महिला सिपाही ने जमकर हंगामा किया। आगरा में सिपाही के पद पर तैनात पति को महिला सिपाही ने एक होटल में महिला संग पकड़ लिया। होटल के बाहर पत्नी ने सिपाही पति के साथ गाली गलौज की और उसके कई थप्पड़ भी जड़े। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जमा भीड़ को हटाकर सिपाही दंपति को कोतवाली ले आयी। हालांकि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मामला गुरुवार दोपहर बाद का है। राधारमन रोड पर स्थित एक होटल में पहुंची महिला सिपाही ने रिसेप्शन पर रजिस्टर देखा और अपने पति का नाम देखकर नाराज होने लगी। कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर सिपाही को बुलाया। सिपाही पति को देखकर महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी। हंगामे के बीच आगरा के परिवहन शाखा में तैनात तथा एएसपी की गाड़ी चलाने वाले सिपाही ने अपनी कार में बैठकर जाने की कोशिश की तो महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और बाहर खींचकर थप्पड़ मारे। महिला सिपाही भी आगरा के एक थाने में तैनात है। सिपाही के साथ जमकर गाली गलौज की गई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई और कोतवाली ले आयी।

पाठको की राय