Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस ने कांवड़ लेकर जा रही महिला को ताज वैरियर पर ही रोक दिया, महिला ताजमहल में जल चढ़ाने की जिद पर अड़ी

आगरा
सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है और चारो तरफ शिवभक्त कांवड़ लेकर भोले बाबा को जल चड़ाने के लिए जा रहे हैं। शिवभक्त गंगा नदी से जल लेकर कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे है। इसी बीच में एक महिला कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जाने लगी। हालांकि पुलिस ने कांवड़ लेकर जा रही महिला को ताज वैरियर पर ही रोक दिया और आगे नही जाने दिया है।

आपको बता दें कि विवादों के लेपेटे में आने वाला ताजमहल का दीदार करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। दूसरी ओर हिंदूवादी संगठन ताजमहल को तेजोमहालय मानते है और दावा करते है यह शिव मंदिर है। श्रावण माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करना महत्वपूर्ण माना जाता है, मीरा राठौर नामक महिला जो खुद को हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी बता रही है। मीरा राठौर जिद पर अड़ी है कि ताजमहल पर कांवड़ चढ़ाऊंगी, गंगा जी से जल लेकर आई हूं, ये हमारा तेजोमहालय है। जलाभिषेक करने के लिए महिला कांवड़ लेकर ताजमहल पर पहुंची तो वहा तैनात फोर्स ने महिला को रोक दिया। महिला का कहना है कि कांवड़ ताजमहल पर ही चढ़ाऊंगी।

ताजमहल पर जल चढ़ाने के लिए अड़ी महिला
मिली जानकारी के अनुसार,  कांवड़ लेकर ताजमहल पर आई महिला का नाम मेरा राठौर है. मीरा राठौर का कहना है कि भगवान शिव में मुझे बुलाया है, इसलिए कांवड़ लेकर आई हूं ये हमारा तेजोमहालय है। आज में भगवान शिव पर गंगाजल चढ़ाऊंगी, किसी भी कीमत पर में कांवड़ यही चढ़ाऊंगी, मेरे भगवान शिव ने मुझे सपना दिया कि गंगाजल लेकर आओ, तब कांवड़ लेने गई थी और आज वापस आई हूं। मुझे यहां रोक दिया गया है आगे जाने नही दिया जा रहा है। भगवान शिव के कहने पर आई हूं और कांवड़ चढ़ाऊंगी।

 

 

#Kaanvad

Source : Agency

पाठको की राय