Tuesday, October 27th, 2026

एक हफ्ते में बदली-बदली दिखेगी UP रोडवेज की तस्‍वीर, महिला ड्राइवरों का पहला बैच सम्‍भालेगा ड्यूटी

कानपुर

देश में पहली बार महिलाओं को रोडवेज बसें चलाने का प्रशिक्षण दो साल पहले शुरू कानपुर स्थित रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हुआ था। पहला बैच तैयार है। एक हफ्ते में इनकी डिपोवार तैनाती हो जाएगी। कौशल विकास मिशन और रोडवेज के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप में 27 महिलाओं ने प्रवेश लिया था। इसमें चार महिलाओं ने बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ दिया था। 23 महिलाओं ने ट्रेनिंग के साथ लिखित परीक्षा भी पास कर ली है। शुक्रवार को रोडवेज अफसरों ने इसकी पूरी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेज दी है। सप्ताह भर में महिलाओं की डिपोवार तैनाती हो जाएगी।

रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर विकासनगर के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को शुक्रवार को भेज दी गई है। इसके बाद मुख्यालय से उन डिपो में महिलाओं को तैनाती दी जाएगी, जिन डिपो में जगह खाली है या फिर महिलाओं ने अपनी इच्छा वहां पर तैनाती की जताई है। यह पहला मौका होगा, जब कौशल विकास मिशन औऱ रोडवेज ने इस तरह से पहली बार देश में महिला ड्राइवरों को पहले हल्का वाहन फिर भारी वाहन ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद ट्रेंड महिलाओं की ऑनलाइन लिखित परीक्षा हुई। सफल महिलाओं को अब घर चली गई है। मुख्यालय से निर्देश आते ही महिलाओं को सूचना देकर उनकी तैनाती डिपो में की जाएगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय