Tuesday, October 20th, 2026

शहर से ज्यादा जागरूक निकले इस पांच गांव के लोग

जमशेदपुर
वैक्सीन लेने के मामले में शहर से आगे ग्रामीण क्षेत्र निकल गया है। जबकि शुरुआती दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोई वैक्सीन लेना नहीं चाहता था। इसे देखते हुए बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। दैनिक जागरण की ओर से भी विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की भ्रांतियां दूर की गई। अब नतीजा सामने है। पूर्वी सिंहभूम जिले के बाहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, जुगसलाई व पटमदा के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। दूसरी डोज भी लगभग पूरा होने के नजदीक है। वहीं, जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र पिछड़ गया है। जबकि शुरुआती दौर में शहरी क्षेत्र ही वैक्सीन लेने में काफी आगे दिख रहा था। शहरी क्षेत्र में अभी तक 94 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज व 85 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है।

16 जनवरी को हुई थी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। रविवार को एक साल पूरा हो गया। तब से लेकर अभी तक पूर्वी सिंहभूम जिले में उम्र 18 से अधिक कुल 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई हैं। 74 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ली है। जिले के बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, जुगसलाई व पटमदा प्रखंड के सभी लोगों को पहली डोज लग गई हैं। वहीं, वहीं, उम्र 15 से 17 के कुल 33 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन ली है। जिले में वैक्सीन कार्यक्रम जोरशोर से चल रही है।

 

 

#The people

Source : Agency

पाठको की राय