Tuesday, October 27th, 2026

प्रदेश में फिर बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार, शहर में 35 नए केस, 1 की मौत

भोपाल
राजधानी समेत पूरे प्रदेशभर में कोरोना की स्थिति एक बार फिर गंभीर हो रही हो रही है। सोमवार को कोरोना के मरीजों की संख्या प्रदेशभर में 218 तक पहुंच गई है।

वहीं भोपाल में कोरोना का पॉजीटिविटी रेट बढ़ कर 11.34 हो गई है। मालूम हो कि दूसरी लहर के दौरान शहर में पॉजीटिविटी रेट लगातार 10 के ऊपर बना हुआ था। राजधानी में हुई 391 कोरोना संदिग्धों में 35 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शहर में एक्टिव केस अभी भी 188 बनी हुई है। पिछले दिनों की तुलना में यह संख्या ज्यादा है।

वहीं दूसरी ओर 9 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। 175 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। चिंता जनक बात यह है कि बीते कुछ  माह से कोरोना टेस्टिंग 350 और 400 के बीच ही अटकी हुई है।

75 सेंटरों पर बूस्टर डोज
कोरोना से बचाव के लिए राजधानी के हमीदिया, एम्स, सुल्तानिया समेत 75 सेंटरों पर बूस्टर डोज लगाने का सिलसिला आज भी जारी रहा। पिछले दो दिनों में 11 हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 18 प्लस वाले लोगों की है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. कमलेश अहिरवार ने बताया कि धीरे-धीरे बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। करीबन 18 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है।

 

#infection

Source : Agency

पाठको की राय