Thursday, October 22nd, 2026

खदान में ट्रक की छत पर सोने गए परिचालक की करंट से मौत

 कदौरा (उरई) 
उत्तर प्रदेश के उरई जिले में मौरंग भरने गए भेड़ी खदान में ट्रक की छत पर सोने गए परिचालक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रविवार रात कदौरा थाने के ग्राम लोदीपुर निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह कालपी के रहने वाले परिचालक चंद्रशेखर उर्फ मुंसी के साथ मौरंग भरने गया था। रात एक बजे खदान में ट्रकों की लंबी लाइन लगी होने की वजह से चालक केबिन में सो गया जबकि परिचालक चंद्रशेखर ट्रक की छत पर सोने गया। ऊपर से निकली हाइटेंसन लाइन के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इससे खदान में अफरा तफरी मच गई, चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

#करंट से मौत

Source : Agency

पाठको की राय