भदभदा के खुले गेट, बड़ी झील का लेवल फुल
भोपाल
शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली बड़ी झील का लेवल फुल हो गया है। 1666.80 पर पहुंचने के बाद आज सुबह भदभदा का एक गेट खोल दिया गया। गेट खुलते ही रिमझिम बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में शहरवासी यहां पहुंच गए। निगम अधिकारियों के अनुसार बारिश और झील के लेवल पर नजर रखी जा रही है। इसी हिसाब से आगे गेट खोले और बंद किए जाएंगे।
राजधानी में सुबह बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल के करीब पहुंचते ही भदभदा बांध का एक गेट खेल 11.55 पर खेल दिया गया है। इससे पहले इससे पहले 2020 में बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल हुआ था और भदभदा के गेट खोले गए थे। आज सुबह गेट खुलने की सूचना मिलते ही देखने के लिए काफी लोग भदभदा पहुंच गए थे। इस मौके पर निगम के चीज इंजीनियर उदित गर्ग, सिटी इंजीनियर जेडए खान सहित काफी संख्या में निगम कर्मी मौजूद थे। तालाब के आसपास के एरिया में पानी अधिक तेजी से गिरने के कारण भदभदा डेम के गेट को खोला गया है।
गेट खोलने के 3 घंटे पहले बजा अलार्म
बड़े तालाब का वाटर लेवल आज सुबह जैसे ही 1666.70 फीट पर पहुंचा इसके गेटों को खोले जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था। गेट खोलने से तीन घंटे पहले भदभदा के आसपास के इलाके में आलर्म बजाया गया और निगम कर्मचारियों ने पानी के रूट की रैकी की थी।
कब कब खोले गए भदभदा के गेट...
2017 में 2 गेट खोले गए।
2019 में 10 अगस्त को एक गेट खोला गया था।
2020 में 22 अगस्त, 23 , 28, 29 और 30 अगस्त को गेट खोले गए थे।
24 घंटों में कहा कितनी बारिश
पिछले 24 घंटों के बीच नौगांव में 65, पचमढ़ी में 52, नर्मदापुरम में 35, सतना में 24, भोपाल में 35.1, उमरिया में 12, रायसेन में 11, सागर में 10, ग्वालियर में 6.2, गुना में तीन, दमोह में एक, खजुराहो में एक, मलाजखंड में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

पाठको की राय