Friday, October 23rd, 2026

एनएमडीसी में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को विशाखापटनम, हैदराबाद एवं आन्ध्रप्रदेश के शहरों में आने-जाने पर रोक

दंतेवाड़ा
 देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन बदिन खतरनाक होती जा रही है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामले के बीच जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ चुकी है, जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण जिले में पाबंदियों को लागू कर दिया गया है। नए ए.पी. स्ट्रेन के संक्रमण के कारण आपके परियोजना क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को विशाखापट्नम, हैदराबाद एवं आन्ध्रप्रदेश के शहरों में जाने पर सख्ती से रोक लगावे किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को अतिआवश्यक न होने पर अवकाश स्वीकृत न किया जावे। आन्ध्रप्रदेश से आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं ठकेदारो को अपनी परियोजना में प्रवेश न दिया जावे। अत्यन्तआवश्यक होने पर अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली की अनुमति पश्चात् कोविड टेस्ट कराकर अनिवार्यत: 10 दिवस का संस्थागत क्वारेंटाईन की शर्त पर ही जिले में प्रवेश दिया जा सकेगा। उक्त संबंध में किसी भी लापरवाही की स्थिति में आपकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जावेगी।

 

#एनएमडीसी

Source : Agency

पाठको की राय