Sunday, October 25th, 2026

अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया पौध-रोपण

भोपाल

नगरीय विकास एवं मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्म दिवस पर मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा पौध-रोपण किया गया। कम्पनी मुख्यालय में प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत और उप परियोजना संचालक प्रशासन चन्द्र मोहन मिश्र के साथ समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने नीम, आंवला सहित छायादार और फलदार पौधे रोपित किए। वहीं इकाई स्तर पर भी पौध-रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने  शुभचिंतकों से आहृवान किया था कि उनके जन्म-दिन 20 मई को एक-एक पौधा लगा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौध-रोपण संकल्प में अपना योगदान दें।

 

 

#पौध-रोपण

Source : Agency

पाठको की राय