Tuesday, October 20th, 2026

हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और जयश्रीराम के नारों से गूंजा शपथ ग्रहण स्थल

रायपुर
राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बड़ी संख्या में प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। वे भारी उत्साहित दिखे। खासकर महिला व युवा कार्यकतार्ओं ने हर-हर मोदी, घर-घर के मोदी और जयश्रीराम के नारे लगा कर अपनी खुशी का इजहार करते रहे। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी। नेता भी एक-दूसरे को मंच पर बधाई देते दिखाई दिए। साथ ही मंच पर मौजूद नेता जनता का अभिवादन करते रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय