Sunday, October 25th, 2026

कोरोना के खौफनाक आंकड़ों के बीच बिहार में थोड़ी राहत पर सभी जिलों में बढ़ी कोविड पेशेंट्स की संख्या

पटना
बिहार में कोरोना के डराने वाले माहौल के बीच थोड़ी राहत वाली खबर। दरअसल 48 घंटे पहले मिले 12,222 नए संक्रमितों की तुलना में बीते 24 घंटे में राज्य में 733 नए संक्रमित कम मिले।  राज्य में गुरुवार को एक दिन में 11 हजार 489 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। हालांकि सभी जिलों में कोरोना पेशेंट्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 1 हजार 63 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। इस प्रकार, राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.36 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना सहित चार जिलों में कोरोना के 5 सौ से अधिक नए संक्रमितों की पहचान की गई। पटना में सर्वाधिक 2643 नए संक्रमितों की पहचान की गई। जबकि गया में 945, मुजफ्फरपुर में 602, बेगूसराय में 530 नए संक्रमित मिले। गुरुवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अपील की कि सभी लोग मास्क लगाएं, हाथों को नियमित रूप से सेनेटाइज करें और तबीयत खराब महसूस होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं। स्वस्थ व्यक्ति कोरोना टीका अवश्य लें।

29 जिलों में एक सौ से अधिक नए संक्रमित
विभाग के अनुसार राज्य के 29 जिलों में एक सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। अररिया में 146, अरवल में 166, बांका में 498, भागलपुर में 387, भोजपुर में 161, बक्सर में 128, दरभंगा में 112, पूर्वी चंपारण में 236, गोपालगंज में 187, जमुई में 108, जहानाबाद में 152, कटिहार में 164, खगड़िया में 194, लखीसराय में 104, मधेपुरा में 178, मधुबनी में 179, मुंगेर में 239, नालंदा में 309, नवादा में 173, पूर्णिया में 354, रोहतास में 155, सहरसा में 255, समस्तीपुर में 177, सारण में 441, शेखपुरा में 151, सीवान में 285, सुपौल में 216, वैशाली में 197 और पश्चिमी चंपारण में 348 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।

 

 

#The number

Source : Agency

पाठको की राय