Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री से रिसाली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रिसाली नगर निगम  के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण  उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय