Tuesday, October 20th, 2026

आज लॉन्च होगी नई 7-सीटर एसयूवी, दमदार फीचर्स से लैस कीमत हो सकती है इतनी

नई दिल्ली
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai आज भारतीय बाजार में अपनी पहली थ्री रो (तीन पंक्तियों वाली) एसयूवी Alcazar को लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी को 6-सीट और 7-सीट दोनों लेआउट में पेश किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इस एसयूवी की तस्वीरों को जारी किया था। लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी के फीचर्स आर अन्य डिटेल्स का खुलासा हो गया है। 

कंपनी का कहना है कि नई Alcazar के निर्माण में 75.6% हाई-स्ट्रेंथ स्टील का प्रयोग किया ह, जो कि इसे खासा मजबूत बनाता है। इस SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ पेश करेगी। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है जो कि 159PS की पावर और 192Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
 
इसके अलावा डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया गया है जो कि 115PS की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ये एसयूवी महज 10 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 

 

#नई 7-सीटर एसयूवी

Source : Agency

पाठको की राय