Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ में फैल रहा है थाई और रशियन युवतियों का जाल

 लखनऊ 
लखनऊ शहर के बड़े होटलों, क्लबों व वाटर पार्क में होने वाले शादी व अन्य समारोहों में थाई और रशियन युवतियां लम्बे समय से आती रही है। कई बड़े आर्केस्ट्रा ग्रुप तय कीमत के मुताबिक इन युवतियों को बुलवाते थे। अब थाई युवती की मौत के बाद इस तरफ भी पुलिस का ध्यान गया है और यही वजह है कि एलआईयू ने गुपचुप तरीके से इस बारे में ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। एलआईयू ने कई होटलों व वाटर पार्क के संचालकों से पहले हो चुके ऐसे आयोजन की जानकारी मांगी है जिनमें विदेशी युवतियों की मौजूदगी रही है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू की वजह से आर्केस्ट्रा संचालकों से पूछताछ में दिक्कत भी आ रही है। इसकी वजह है कि शहर के कई इवेंट मैनेजमेन्ट वाली कम्पनियां दिल्ली व मुम्बई से ऐसे आर्केस्ट्रा बुलाती थी जिसमें विदेशी युवतियां रहती है। इनमें रशियन युवतियां काफी रहती थी। इसके अलावा डेस्टीनेशन मैरिज में स्पा की सुविधा भी मेहमानों को देने की बात सामने आयी है। इसमें लखनऊ के स्पा में कार्यरत थाई युवतियां भेजी गई है। इवेंट कम्पनियों ने इनके जरिये खूब कमाई की। 

 एक सब इंस्पेक्टर का कहना है कि टूरिस्ट वीजा पर भी कई विदेशी युवतियां आयी है। पर कई ऐसे वीजा पर भी आयी है जिसके तहत वह यहां आकर नौकरी कर सकती है। थाई युवती की मौत के मामले में जांच कर रहे डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन का कहना है कि थाई युवती के पास जो वीजा था, उसके मुताबिक वह भारत में नौकरी कर सकती थी। जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। 

 

#रशियन

Source : Agency

पाठको की राय