Saturday, October 24th, 2026

नहीं बदलेगा दीनदयाल रसोई का नाम : शिवराज

भोपाल
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में चलने वाली दीनदयाल रसोई के नाम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
चौहान ने अपने बयान में कहा कि ये रसोई दीनदयाल रसोई ही रहेगी, नाम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इसके नाम के परिवर्तन का प्रस्ताव था, लेकिन परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है।
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यो हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब परिवारों के आगमन को देखते हुए सभी जिला मुख्यालयों और 6 धार्मिक नगरी मैहर, अमरकंटक, महेश्वर, ओंकारेश्वर, चित्रकूट एवं ओरछा में 'दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना’ का संचालन होता है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय