Tuesday, October 20th, 2026

सात कुत्तों की मंदिर परिसर में हत्या, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

भभुआ
चोरी, डकैती, लूट के लिए इंसानों की हत्या की खबरें नई नहीं हैं। लेकिन पैसों की लालची इंसानों ने मंदिर की दानपेटी से चोरी करने के लिए एक सात सात कुत्तों की हत्या कर दी। जानवर से भी नीचे गिर चुके इंसान की शक्ल वाले चोरों की करतूत के खिलाफ काफी गुस्सा और उबाल है। घटना भभुआ जिले के स्टेशन रोड की है। दरअसल, भभुआ रोड स्टेशन से सौ मीटर पूरब काली माता मंदिर पुराना मंदिर है। मंदिर की दानपेटी पर असामाजिक तत्वों की काफी समय से नजर थी। पहले भी चोरी का प्रयास किया जा चुका था। इसे देखते हुए आसपास के कुत्तों को मंदिर में खाना दिया जाता था और बदले में ये जानवर रात को मंदिर की पहरेदारी करते थे। लेकिन, दानपेटी में जमा धन पर नजर गड़ाए असामाजिक तत्व इन जानवरों से भी नीचे गिर गये।

मंदिर में ग्रील बंद था। उसे तोड़ने पर कुत्ते भौंकने लगते। इस डर से चोरों नें सभी कुत्तों को खाने में जहर दे दिया। उस वक्त मौके पर सात कुत्ते थे। चोरों ने सभी को मार डाला। उसके बाद दरवाजा तोड़कर दानपेटी में मौजूद सभी रुपये चुरा लिए। मंदिर का दरवाजा तोड़कर पैसे चुराने की घटना से शहर वासियों ने काफी उबाल है। मंदिर के पास सो रहे सात कुत्तों को जहर देकर मारने की घटना को घिनौना करतूत बताते हुए मरे कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गयी है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से आक्रोशित मंदिर समिति के सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य पार्षद प्रतिनिधी शिव जी गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की करतूतें हो रही हैं। अक्सर,शहर के मंदिरों में पैसों व मूर्तियों की चोरी हो जाती है। काली मंदिर में भी मुख्य द्वार तोड़कर दानपेटी से पैसे उड़ा लिए जाने की घटना पर पुलिस प्रशासन को भी सख्ती बरतने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

#The murder

Source : Agency

पाठको की राय