Sunday, October 25th, 2026

दिन में मिलने आया सांसद भाई और रात में अफसरों ने ली मुख्तार के बैरक की तलाशी

बांदा
बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी [Mukhtar Ansari] की बैरक में रविवार देर रात डीएम व एसपी ने छापा मारा और तलाशी ली। हालांकि बैरक के अंदर कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। दिन में मुख्तार से मिलने गाजीपुर सांसद भाई अफजाल अंसारी आए थे और कोई सामान पहुंचाने का संदेह था। पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा मंडल कारागार में शिफ्ट किए गए पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। जेल में निगरानी के लिए गैर जनपदों से वार्डन और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाती है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी जेल और मुख्तार अंसारी [Mukhtar Ansari] के बैरक की निगरानी की जा रही है।

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी रविवार को जेल में बंद भाई मुख्तार अंसारी से मिलने आए थे। इसके बाद रात में डीएम व एसपी ने जेल में छापेमारी की। कई अधिकारियों व करीब 50 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मुख्तार की बैरक की तलाशी ली गई। किसी आपत्तिजनक सामान पहुंचाये जाने का संदेह था।  मुख्तार से मिलने आए गाजीपुर सांसद भाई अब्बास अंसारी [Afjal Ansari] पर असलहा लाइसेंस के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर मीडिया ने सवाल जवाब किया था। इसकी जानकारी के बाद डीएम अनुराग, पटेल व एसपी अभिनंदन ने एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह समेत टीम के साथ रात में जेल में छापा मारा। अधिकारियों ने मुख्तार अंसारी की बैरक की सघन तलाशी कराई। अस्पताल व पाकशाला आदि का भी निरीक्षण किया और जेल की संदिग्ध बैरकों को भी खंगाला गया। करीब पौने दो घंटे तक अधिकारी जेल में मौजूद रहे। हालांकि अधिकारियों रूटीन निरीक्षण करने की बात कही। एसपी व एएसपी ने बताया कि जेल में कोई भी अपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया है।

 

#The MP brother

Source : Agency

पाठको की राय