Wednesday, October 21st, 2026

घने जंगल मे पत्थरों के बीच कलेजे के टुकड़े को फेक गायब हुई माँ

सतना
राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र से मानवता को   शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहाँ एक लावारिस नवजात जंगल की झाड़ियों के बीच मिला। नवजात को जंगल की झाड़ियों में फेंक जन्मदात्री मां लापता है। घटना पतंगर गांव के पास लगे जंगल की है जहाँ एक नवजात जंगल के बीच झाड़ियों में छुपाया गया था। नवजात को पत्थरो के बीच रखा गया था। बच्चे की रोने की आवाज सुन ग्रामीण पहुचे और देख दंग रह गए।

नवजात तेज बारिश में भीग रहा था और शरीर मे कपड़े तक नही थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन बच्चे को पत्थरो के बीच से निकाला और मझगंवा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद मझगंवा लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। नवजात भूख से तड़प रहा था। पुलिस मामले की विबेचना कर रही।

 

#mother

Source : Agency

पाठको की राय