Wednesday, October 21st, 2026

नवंबर 2024 का महीना छुट्टियों का अवसर लेकर आया, 12, 13 , 15 नवंबर को छुट्टी का ऐलान

नई दिल्ली
नवंबर 2024 का महीना छुट्टियों का अवसर लेकर आया है। शुरुआत से ही कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे रहा है, और आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण त्योहारों और अवसरों के कारण छुट्टियां रहेंगी।

12 नवंबर को छुट्टी है या नहीं?
12 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इगास पर्व के कारण सरकारी अवकाश है, जिसे बूढ़ी दिवाली भी कहते हैं। उत्तराखंड में यह लोकपर्व दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है, इस मान्यता के साथ कि श्री राम के अयोध्या लौटने की खबर यहां 11वें दिन पहुंची थी। इस मौके पर उत्तराखंड में सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर को छुट्टी है या नहीं?
13 नवंबर को रायपुर में विधानसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के साथ-साथ बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। मतदान केंद्रों के आसपास 12 नवंबर को भी शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

15 नवंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?
15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती के साथ कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व मनाया जाएगा, जिस कारण कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है। इस दिन पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। नवंबर के बाकी दिनों में भी बैंक और संस्थान विशेष अवसरों पर बंद रह सकते हैं, इसलिए अपने शहर की स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर लें।

 

 

#schools#banks will remain closed

Source : Agency

पाठको की राय