Friday, October 23rd, 2026

अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक के जमा बिलों का पैसा होगा समायोजित

भोपाल
 बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है, जिसके तहत 31 अगस्त 2020 तक के सभी बिलों को माफ कर दिए है, ऐेसे में जिन लोगों ने बिल भर दिए थे, उन्हें पैसा वापस मिलेगा, यानी उस पैसे को अगले बिलों में समायोजित किया जाएगा।


दरअसल शिवराज सरकार ने उन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है, जिनके बिजली बिल कोरोना काल में बकाया थे, हालांकि बिजली कंपनी द्वारा बाद में समयोजन योजना के तहत छूट देकर उन बिलों को भरवाया भी गया था, लेकिन अब बिजली बिल माफ हो चुके हैं, तो जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा कर दिए थे, उनके द्वारा भरी गई राशि का समायोजन अगले बिलों में कर दिया जाएगा, साफ कहें तो सरकार ने अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक के बिजली बिल माफ कर दिए हैं।

विधानसभा में की घोषणा


सीएम ने शिवराज ने इस बात की घोषणा विधानसभा में की है, जिसके तहत मध्यप्रदेश के 88 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का करीब 6400 करोड़ रुपए माफ होगा। जैसे ही सरकार ने उपभोक्ताओं को ये बड़ी सौगात दी, उपभोक्ताओं के मन में सवाल खड़े हो गए, आखिर जिन लोगों ने बिजली बिल पहले ही जमा कर दिए हैं, उनका क्या होगा, आपको बतादें कि एमपी में करीब 1 करोड़ 20 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। जिन उपभोक्तओं ने 1 किलोवॉट तक का कनेक्शन ले रखा है, उन्हें फायदा मिलेगा। इस छूट के तहत करीब 88 लाख लोगों के अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक के बिजली बिल माफ होंगे. जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होंगे।


जब तक पैसा पूरा नहीं, तब तक होगा समायोजन

आपको बतादें कि कोरोना काल में जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक बकाया था, उन्हें वसूलने के लिए समाधान योजना चालू की थी, जिसके तहत 25 से 40 प्रतिशत की छूट देकर बिजली बिल भरवाए गए थे, चूंकि कोरोना काल में वैसे ही लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, ऐसे में शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिजली उपभोक्तओं को बड़ी सौगात दी है, अब उन उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ हो गए हैं, ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने उस दौरान बिजली का बकाया बिल जमा किया है, उनकी उतनी ही राशि का समायोजन आने वाले बिलों में किया जाएगा, ऐसे में जब तक उपभोक्ता का पूरा पैसा वापस नहीं हो जाता है, तब तक बिलों में समायोजन किया जाएगा। इस योजना के तहत करीब 14.5 लाख उपभोक्ताओं के 189 करोड़ रुपयों का समायोजन होगा।

 

#Electricity Bill

Source : Agency

पाठको की राय