Tuesday, October 20th, 2026

दारोगा की बेकाबू कार को घेर भीड़ ने किया 'इंसाफ', वर्दी का लिहाज भूल सरेआम थप्‍पड़ जड़ने वाला युवक गिरफ्तार

लखनऊ

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दारोगा की बेकाबू कार ने एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में टक्‍कर मारते हुए एक बच्‍ची समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने भीड़ की शक्‍ल में दारोगा को घेर लिया। कार से दारोगा के उतरने के बाद भीड़ का गुस्‍सा बेकाबू हो गया। उनमें शामिल एक युवक ने दारोगा की वर्दी का लिहाज भी नहीं रखा। दारोगा के साथ पहले भीड़ ने धक्‍का-मुक्‍की की फिर युवक ने गाल पर कई थप्‍पड़ रसीद कर दिए। घटना का विडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने हवालात में बंद युवक का फोटो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय