विधायक ने नवीन धान खरीदी केंद्र का उदघाटन कर पंचायत भवन का किया लोकार्पण
कोरिया/ भरतपुर
विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं अपने दौरे के दौरान विधायक ग्राम पंचायत खिरकी पहुचे जहां उन्होंने 20 लाख की लागत से नवनिर्मित नवीन पंचायत भवन सह उचित मूल्य की दुकान का लोकार्पण किया साथ ही भारी संख्या में उपस्थित ग्राम जनों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया । इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी व शासन के योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र सोनहत मनेन्द्रगढ़ जनकपुर सभी विकासखंडों के ग्रामीण अंचलों व वनांचलों में नवीन ग्राम पंचायतों की सौगात कांग्रेस सरकार ने लोगो को दिया इससे पहले 15 साल की सरकार में कोई भी नया ग्राम पंचायत निर्माण नही कराया गया।
ग्राम पंचायत खिरकी के बाद विधायक कमर्जी पहुचे जहां उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया और सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है,पहले किसानों का कर्जा माफ इसके बाद न्याय योजना मिला कर 2500 रुपय में धान की खरीदी की जा रही है छत्तीसगढ़ के बराबर धान का कीमत कहि भी नही दिया जा रहा है विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि ये सरकार मोबाइल और छाता बाटने वाली सरकार नही है,कांग्रेस सरकार चाहती है कि लोगो के जीवन मे कैसे बदलाव लाया जाए किसानों की आय को बढ़ाया जाए। प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार रही लेकिन एक भी नया धान खरीदी केन्द्र नही खोला गया किसानों की सुविधाओं का ख्याल नही रखा गया लेकिन महज 3 साल में हमने 2 नवीन सहकारी समिति के साथ 7 नए धान खरीदी केंद्र की स्थापना किया जिससे किसानों सुविधाओ के साथ उनके परिवहन खर्च के साथ समय की भी बचत होगी विधायक ने कहा कि किसानों सुविधा प्रदान करने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है ,चाहे वो कमर्जी हो चाहे रामगढ़ नागपुर या कुवारपुर,बहरासी हो या कटगोड़ी डोड़की,सिंगरौली या कमर्जी हो सभी तरफ से किसानों का ख्याल रखा गया है। विधायक ने कहा की क्षेत्र में कोदो कुटकी रागी पहली बार कांग्रेस सरकार में खरीदी किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इस साल पंजीयन अधिक हुआ. सरकार बनने के बाद पंजीयन और रकबे में वृद्धि हुई है. हमारी कोशिश है कि किसान ज्यादा धान बेच सके.

पाठको की राय