Saturday, October 24th, 2026

बदमाशों ने सिवान पुलिसकर्मियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिपाही बाल्मीकि यादव की गई जान

सिवान
 इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पुलिसकर्मी शराब माफिया के यहां छापेमारी कर वापस लौट रहे थे।

 

 

#सिवान पुलिसकर्मियों

Source : Agency

पाठको की राय