Tuesday, October 20th, 2026

बदमाशों ने विवाद कर उडाये पचास हजार रुपये

इन्दौर
दो अज्ञात व्यक्ति फरियादी से विवाद कर पचास हजार रुपये चुरा ले गए। चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी शोभाराम पाल उम्र 44 साल निवासी प्रजापत नगर है।फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से अपनी दुकान से लाबरिया भेरु धार रोड स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में पचास हजार रुपये जमा करने जा रहे था।रुपये जेब में रखे थे।जैसे ही वे बैंक के सामने पहुंचे तभी दो अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की बाइक से गंगवाल बस स्टैण्ड की तरफ से रान्ग साइड से आए और फरियादी से पीछे दुर्घटना करके भागने की बात कही।

फरियादी ने बदमाशों को मना किया और कहा कि उन्होंने दुर्घटना नहीं की है।इस पर दोनों युवकों ने उन्हें साथ चलने के लिए कहा।फरियादी जब चलने को राजी नहीं हुए तो दोनों बदमाश झूमा झटकी करने लगे।फरियादी के चिल्लाने पर बदमाश भाग गए।उनके जाने के बाद जब फरियादी ने जेब चेक की तो पचास हजार रुपये गायब थे।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

 

#dispute

Source : Agency

पाठको की राय