Tuesday, October 20th, 2026

बदमाश ने किसान का ₹7.5 लाख से भरा बैग उड़ाया

नीमच
आए दिन झांसा देकर ठगी और लूट के मामले सामने आ रहे हैं। अक्सर बैंक के आस-पास बदमाश इस फिराक में बैठे रहते हैं कि कोई व्यक्ति पैसे लेकर बाहर आए, तो उसे झांसा देकर उसके पैसे उड़ा ले जाएं। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए है। हालिया मामला नीमच के मनासा का है जहाँ बदमाशों ने एक किसान के कपड़ों पर आइसक्रीम लगाकर साढ़े सात लाख रुपए लूट लिए। सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नेi घटना के बारे में बताया –


मनासा में बैंक के बाहर किसान के साथ साढ़े सात लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। दरअसल किसान कंवरलाल धनगर अपने पुत्र के साथ मनासा की पंजाब नेशनल बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड की राशि लेने आए थे। पिता-पुत्र ने बैंक से साढ़े सात लाख की राशि निकालकर अपने काले बैग में रखी और बैंक से बाहर आ गए। पिता ने अपने पुत्र को 9 हजार निकाल कर दिए और कहा कि दवाई और पार्ट्स वाले के देना है, देकर आ जाओ। पुत्र पैसे लेकर बाजार में देने चला गया, तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखाई।


पुत्र भेरूलाल जब बाजार में राशि देने गया तभी बैंक के बाहर बैठे कंवरलाल को अपना कमीज गीला होने का एहसास हुआ। दरअसल कंवरलाल के कमीज पर बदमाशों ने आइसक्रीम लगा दी थी, जिसके बाद कंवरलाल उठकर अपना कमीज धोने गया और बैग पास में रख दिया। तभी मौका पाकर बदमाशों ने लाखों रुपए से भरा बैग उठा लिया और फरार हो गए। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मनासा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

#₹7.5 लाख से भरा बैग उड़ाया

Source : Agency

पाठको की राय