Saturday, October 24th, 2026

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी, आज से 28 जुलाई तक

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। यैलो अलर्ट के तहत 24 से लेकर 28 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार  बैजनाथ में 85.0, बाल्द्वाड़ा में 45.0, पालमपुर में 25.2 ,जोगिंद्रनगर में 18.0, धर्मशाला में 10.4, पांवटा साहिब में 7.6, सैंज  और काहू में 7.5, कसौली में 7.4 और शिमला में 5.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान की बात करें तो कुकमसेरी में न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं ऊना का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश
राज्य में मौसम ने जून के आखिरी हफ्ते में दस्तक दी है। अभी तक मानसून की सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है। सेब बाहुल्य इलाकों में कम बरसात होने से सेब की फसल को नुक्सान पहुंच रहा है। इसके अलावा अन्य फलों व फसलों पर भी कम बारिश का प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।

 

#yellow alert regarding rain in Himachal Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय