Saturday, October 24th, 2026

स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नौगांव के संचालक मंडल की बैठक हुई

भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नौगांव (जिला छतरपुर) की संचालक मंडल (BOG) की बैठक हुई। मंत्री परमार ने महाविद्यालयीन गतिविधियों, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, वार्षिक गतिविधियों एवं अकादमिक गुणवत्ता सुधार के लिये आवश्यक क्रियान्वयन के लिए संस्थान एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंत्री परमार ने संस्थान में विद्यार्थियों के अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित कर, उपलब्ध सभी ब्रांच की सभी सीट्स को पूर्ण भरने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। परमार ने संस्थान का शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश को उत्तम बनाने को कहा। संस्थान की साधारण सभा एवं संचालक मंडल की नियमित बैठक किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव तकनीकी शिक्षा रघुराज एम आर, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की कुलगुरू डॉ रूपम गुप्ता, संचालक तकनीकी शिक्षा डॉ वीरेंद्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम एल वर्मा सहित संचालक मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

 

#Inder Singh Parmar

Source : Agency

पाठको की राय