Sunday, October 25th, 2026

नगरवासियों को लू के प्रकोप से बचने महापौर ने की अपील

राजनांदगांव

इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में अत्यधिक गर्मी पड रही है और आगे भी गर्मी बढने की संभावना है। गर्मी बढने से लू चलने की संभावना भी बढ जाती है। जिसे ध्यान में रखते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर वासियों से लू के प्रकोप से बचने सावधानी बरतने की अपील की है।

महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि जब वातावरण का तापमान ज्यादा हो जाता है तो लू की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसका असर बच्चों और बुजुर्गो लोगों में सर्वाधिक होता है, लेकिन हम सबको इससे बचना है और इसके लिये सार्थक उपाय करना है। उन्होंने बताया कि लू के प्रमुख लक्षण तेज बुखार आना, सिर में दर्द एंव भारीपन लगना, चक्कर आना व उल्टी होना, शरीर में दर्द होना, भूख कम लगना, अधिक प्यास लगना प्रमुख है। इसमें कई बार लोग बेहोश भी हो जाते है। उपरोक्त लक्षण दिखने पर तुरंत हमे इसका ईलाज कराना है और सावधानी बरतना है।

 

Source : Agency

पाठको की राय