Monday, October 19th, 2026

नकाब वाली नेत्री का सीएम नीतीश कुमार के साथ लालू पर भी हमला- इनका संदेश है लूटो, जैसे हम लूटते हैं

पटना.

पूर्व विधान पार्षद स्व विनोद चौधरी की बेटी व प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक बार फिर से चर्चा में हैं। नकाब वाली नेत्री के नाम से मशहूर पुष्पम प्रिया ने सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि नीतीश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय 2500 से 5000 हजार बढ़ाकर एहसान किया है।

विधानसभा प्रतिनिधियों को लाखों रुपये वेतन और अन्य भत्ते और सुविधाएं दी जा रही है वही इसी बिहार में पंचायत जन प्रतिनिधियों को चिल्लर दिया जा रहा है। पुष्पम प्रिया ने आगे लिखा कि विधायकों को लाखों रुपये वेतन और अन्य भत्ते और सुविधाएं दी जा रही है वही इसी बिहार में पंचायत जन प्रतिनिधियों को चिल्लर? लालू-नीतीश संस्थागत भ्रष्टाचार में यकीन रखते हैं। वह संदेश देते हैं लूट लो ,जैसे हम। लुटते हैं। आखिर कोई पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायत का प्रतिनिधत्व करना चाहे तो कैसे करे? भूखा रहकर सेवा करें या भ्रष्ट हो जाएं?

 

#Lalu-Nitish message#loot as we; masked netri#attack

Source : Agency

पाठको की राय