Thursday, October 22nd, 2026

अब तक के वैक्सीनेशन अभियान में इस माह लगे सबसे कम टीके

भोपाल
 राजधानी में फर्स्ट डोज का कवरेज होने के बाद सेकंड डोज के लिए लापरवाही फिर से शुरू हो गई है। आलम यह है कि पिछले 15 दिन में महज 63 लोगों को फर्स्ट व सेकंड डोज लगाए जा सके। यह अब तक वैक्सीनेशन प्रोग्राम का सबसे कम टीकाकरण है। हालांकि टीकाकरण अधिकारियों का दावा है कि नवरात्रि उपवास के चलते टीकाकरण प्रभावित हुआ है जिसके अब बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि फर्स्ट डोज के टीकाकरण कवरेज के लिए चार-चार अभियान चलाए गए,लेकिन सेकंड डोज के कवरेज के लिए अब तक कोई ठोस कारगर नीति सामने नहीं आ सकी है। टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि वैक्सीनेशन की यही रफ्तार रही तो सेकंड डोज का 100 फीसदी कवरेज दिसंबर तक में कैसे पूरा हो पाएगा । आपको बता दें कि  स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सितंबर तक में फर्स्ट डोज  एवं दिसंबर तक में सेकंड डोज का कवरेज करने के लिए टीकाकरण टीम टारगेट दिया है।

आज शहर के 250 सेंटरों में टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें से नगर निगम के सभी वार्ड एवं एसडीएम की सभी टीमें शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल वैन एवं 24 घंटे वाले चारों सेंटरों में भी टीकाकरण जारी है। अभी फिलहाल जिनके फर्स्ट डोज लगने के 84 दिन पूरे हो गए हैं।उनके टीकाकरण के लिए उन्हें फोन एवं मैसेज के जरिए सूचित व टारगेट किया जा रहा है।
- डॉ. उपेंद्र दुबे, जिला टीकाकरण अधिकारी

 

Source : Agency

पाठको की राय