आखिरकार सामने आई Realme GT सीरीज के स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट
नई दिल्ली
Realme GT 5G और GT Master Edition स्मार्टफोन्स 18 अगस्त को भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे। इस फोन्स को फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल किया जाएगा। हालांकि Realme के सीईओ माधव सेठ ने अपने यूट्यूब के स्पेशल प्रोग्राम AskMadhav के दौरान भारत में लॉन्च की तारीख का संकेत दिया था। कंपनी ने आज आधिकारिक तौर पर फ्लिपकार्ट पर अपनी लिस्टिंग के माध्यम से दोनों डिवाइस के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। आइए आपको बताते हैं इस फोन के साथ मिलने वाले शानदार स्पेसिफिकेशन्स के बारे में:
Realme GT 5G के स्पेसिफिकेशन
Realme GT 5G क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आ सकता है, जबकि GT मास्टर संस्करण स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट द्वारा संचालित होगा। ऐसी अफवाहें थीं कि भारत लॉन्च में स्नैपड्रैगन 870 के साथ रियलमी मास्टर एडिशन एक्सप्लोरर भी शामिल होगा। लेकिन अब शायद ऐसा नहीं हो।
Master Edition फोन 7GB वर्चुअल रैम के साथ 12GB तक रैम के साथ आता है। रैम/इंटरनल स्टोरेज के मामले में दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे। बेस मॉडल में 8GB/128GB RAM/इंटरनल स्टोरेज है, जबकि हायर मॉडल में 12GB/256GB RAM/इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन रियलमी यूआई 2.0 के साथ एंड्रॉयड 11 पर चलेगा। डिवाइस के फ्रंट-फेसिंग और रियर कैमरा सिस्टम में 32MP का फ्रंट कैमरा, 64MP का रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रभावशाली स्पीकर भी है, और यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। Realme GT Master Edition में 4,300mAh/4,200mAh की बैटरी है जो लंबे समय तक इस्तेमाल हो सकती है और 65W फास्ट चार्जिंग की गारंटी देती है।

पाठको की राय