Tuesday, October 20th, 2026

गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

जगदलपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री प्रकाश सर्वे रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे। अधिकारियों ने तैयारी के संबंध में कमीबेशी को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी अनिल कुर्रे कर रहे है।जो 14 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा और विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय