Saturday, October 24th, 2026

गांधी परिवार के अंतिम बादशाह राहुल गांधी अब रायबरेली भी हारेंगे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला

बेगूसराय/रायबरेली.

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता। जैसे राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली उसी प्रकार से है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार रायबरेली भी राहुल गांधी भारी मतों से हारेंगे। और राहुल गांधी वहां भी छोड़ेंगे। मैं तो पहले ही कहा बहादुर जफर शाह मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह थे। उसी तरह से रायबरेली भी अब गांधी परिवार के लिए अंतिम बादशाह हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देखिए ओवैसी जी के पास शब्द की कमी है किसी को सम्मान देना नहीं जानते हैं।

राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गीत में खड़ा हो
उन्होंने कहा कि यह ओवैसी का अहंकार है। जो व्यक्ति मुझे रिकॉर्ड दिखा दीजिए लोकसभा के अंदर राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गीत में खड़ा हो। राष्ट्रीय जीत पर कहीं खड़ा ना हो इसलिए वह रहते नहीं हो उसे जगह से भाग जाते हैं। जो देश के लिए राष्ट्रगीत राष्ट्रगान में नहीं रहता वह अपने को वफादार के सूची में अपना नाम बता रहे हैं।

 

#Giriraj Singh

Source : Agency

पाठको की राय