Saturday, October 24th, 2026

अन्य राज्य से 10वीं उत्तीर्ण छात्रों की अंकसूची जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त

भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2021 में अन्य राज्य या अन्य बोर्ड के छात्रों के कक्षा 10वीं के उत्तीर्ण अंक और प्रमाणित अंकसूची को ऑनलाईन अपलोड करने की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी गयी है। इसके पूर्व यह तिथि 7 अगस्त 2021 थी। मण्डल ने छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रमाणित अंकसूची को संभागीय कार्यालय में जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।  निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 के पश्चात किसी भी छात्र के दस्तावेज प्राप्त नहीं किये जायेंगे और इनकी परीक्षा निरस्त कर दी जायेगी। साथ ही सभी संभागीय अधिकारियों को ऐसे सभी प्रकरणों के अंकों का सत्यापन और पात्रता की ऑनलाईन पुष्टि 2 सितंबर 2021 तक करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

#state is now 31 August

Source : Agency

पाठको की राय